Wednesday, February 11, 2026

अयोध्या में विराजे रामलला – राममय हुआ देश – श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हवन, सुन्दर कांड, दीपोत्सव सम्पन्न –श्री राम के जयकारों से गूंज उठा वैशाली कॉलोनी का मंदिर परिसर


काशीपुर। श्री अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में वैशाली कॉलोनी स्थित श्री विश्वेश्वर महादेव मंदिर में हवन, सुन्दर कांड, दीपोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। राम भक्तों ने इस ख़ुशी के अवसर पर परिवार के साथ दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाया और प्रभु राम के अयोध्या में विराजमान होने पर एक दूसरे को बधाई दी।
बता दें कि 500 वर्षों के लम्बे संघर्ष के उपरान्त अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर उद्घाटन से जहां समूचे देश-दुनिया में खुशी की लहर है। इस अवसर पर मुख्य पुजारी श्री कैलाश मठपाल जी ने मंत्र उच्चारण द्वारा भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा की उपस्थित भक्त जनों ने भाव विभोर होकर निश्छल मन से प्रभु श्री राम की आरती तथा भजन गए तदोपरांत हवन आदि किया गया मुख्य यजमान श्री दीपक शर्मा उनकी धर्म पत्नी मृदुला शर्मा के अलावा श्री चन्द्र श्री गोपाल दत्त पांडे जी,श्री कलम नयाल जी, एम.एस.बिष्ट आदि सपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने दीपक जलाकर देशवासियों को श्रीराम आर्यकुलभूषण, क्षत्रिय कुलदीवाकर, वेदवित्त, वेदोक्त कर्मप्रचारक, देश-रक्षक, शूर सिरताज, रघुकुल भानु, दशरथ नंदन, महाराजाधिराज, महाराज, मर्यादा पुरुषोत्तम, श्रीराम चन्द्र जी के अयोध्या में निर्मित भव्य धाम के उद्घाटन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य पुजारी श्रीमठपाल जी ने सभी  को प्रेरित करते हुए गीत ‘‘बनकर सूरज चांद गगन में चमक रहे दो प्यारे नाम, एक योगेश्वर कृष्ण दूसरे मर्यादा पुरुषोत्तम राम’’ सुनाया और कहा कि ऐसा लग रहा है पिछले एक हजार वर्ष में एक साथ आनन्द की ऐसी लहर नहीं देखी गई। निश्चित रूप से भावनाओं, उत्साह और उमंग का यह ज्वार एक ऐसी आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक और आध्यात्मिक सुनामी की रचना करेगा जिसके कारण भारत पुनः विश्वगुरु बनकर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े