Wednesday, February 11, 2026

कई वर्षो तक ALLEN  कोटा / AKASH में पढ़ा चुके राहुल सर ने खोला YT करियर इंस्टिट्यूट – अब NEET, IIT JEE की तैयारी के लिए भटकना नही पड़ेगा – जसपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काट किया शुभारंभ -देखें वीडियो

काशीपुर। कई वर्षों तक alllen कोटा व आकाश इंस्टिट्यूट में पढ़ा कर सैंकड़ो छात्र – छात्राओं को मंजिल हासिल करा चुके उत्तराखण्ड के जाने माने शिक्षक राहुल चौधरी सर ने काशीपुर में YT करियर इंस्टिट्यूट शुरु कर दिया है।आज इस करियर इंस्टिट्यूट का शुभारंभ जसपुर विधायक आदेश चौहान ने फीता काटकर किया।
इस बारे में YT CAREER INSTITUTE के डायरेक्टर राहुल चौधरी ने बताया कि यह इस क्षेत्र का पहला शिक्षण संस्थान है, जिसमें सभी फैकलिटीज NIT, IIT या डॉक्टर हैं। उन्होंने दावा किया कि अब डॉक्टर व इंजीनियर बनने के लिए काशीपुर जसपुर,बाजपुर, रामनगर समेत आसपास के क्षेत्र के छात्र छात्राओं को कंपटीशन की तैयारी के लिए कोटा दिल्ली, देहरादून, हल्द्वानी मुरादाबाद आदि बड़े शहरों में कंपटीशन की तैयारी के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यहां बच्चों को कोटा व दिल्ली से बेहतर शिक्षा दी जाएगी। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर राहुल चौधरी ने  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जसपुर के विधायक आदेश चौहान, विशिष्ट अतिथि राधे हरि  महाविद्यालय काशीपुर के प्रोफेसर डॉ महिपाल सिंह जेपी सिंह मास्टर साहब,डॉ राजीव चौहान व एमपी सिंह को बुके भेंट कर आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े