

काशीपुर। प्रथम स्वर्गीय विजय वीर सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि देवेन्द्र कुमार अग्रवाल (सीएमडी, केवीएस लिमिटेड ) एवं कांग्रेस नेता नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा ने फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। रामनगर रोड स्थित मिनराव शूटिंग स्पोर्ट्स अकादमी में शुरु हुई स्वर्गीय श्री विजय वीर सिंह मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के अवसर पर एशियाई पदक विजेता राजीव चौधरी ने अपने पिता स्व.विजय वीर सिंह के चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी। कार्यक्रम का संचालन कोच आकाश तोमर जी ने किया। आभार सचिन दोधवाल व प्रिंस चौधरी द्वारा किया गया। इस चैंपियनशिप में आज 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर हरीश त्रिपाठी, मुशर्रफ हुसैन, योगेश जोशी, सिथेश सिंह , संतलाल वर्मा, राजू चीना, सुदेश कुमार, अपूर्व मेहरोत्रा, राजेश कुमार, पुनित सिंघल, गौरव गिल, मनोज कुमार, विक्रम सिंह, हनीफ गुड्डु, सिकंदर पटेल व अन्य खेल प्रेमी मौजूद रहे।
