Wednesday, February 11, 2026

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार – 9 मोटर साईकिल व एक स्कूटी बरामद – देखें वीडियो


काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने दड़ियाल रोड पर मारिया स्कूल के पास चेकिंग के दौरान दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 9 मोटर साईकिल व एक स्कूटी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पकडे गए अभियुक्त थाना आईं टी आईं क्षेत्रांगत ग्राम वीरपुर कटैया के रहने वाले हैं। इस मामले में क्षेत्राधिकारी काशीपुर अनुषा बडोला के  निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक काशीपुर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के एस आईं मनोज जोशी , एस आईं सुनील सुतेड़ी, एस आईं कंचन पड़लिया के द्वारा गहन पतारसी सुरागरसी की गयी। वहीं चोरी के खुलासे को लेकर कोतवाली में सी ओ काशीपुर अनुषा बडोला ने प्रेस वार्ता की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े