पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दी आत्मदाह की धमकी, – कहा यदि 3 फरवरी तक आदमखोर बाघ नही पकड़ा गया तो में 4 फरवरी को जनहित में आत्मदाह करूँगा….”
“….. संजय नेगी ने कहा है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में सक्रिय आदमखोर बाघ ने अभी तक चार पांच लोगों को अपना निवाला बना चुका है. शासन प्रशासन बाघ को पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है. यदि 3 फरवरी तक आदमखोर बाघ नही पकड़ा गया तो में 4 फरवरी को जनहित में आत्मदाह करूँगा….”
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बढ़ते बाघों के आतंक का समाधान न करने पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने आत्मदाह की धमकी दी है।
अपने सोशल मीडिया एकाउंट से चेतावनी जारी करते
हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख तथा वर्तमान ज्येष्ठ उप ब्लॉक
प्रमुख संजय नेगी ने सोमवार की शाम एक पोस्ट में
कहा है कि कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ढेला रेंज में सक्रिय
आदमखोर बाघ ने अभी तक चार पांच लोगों को
अपना निवाला बना चुका है। शासन प्रशासन बाघ को
पकड़ने में नाकाम साबित हुआ है। यदि 3 फरवरी तक
आदमखोर बाघ नही पकड़ा गया तो में 4 फरवरी को
जनहित में आत्मदाह करूँगा जिसकी सारी जिम्मेदारी
शासन प्रशासन की होगी।
