देहरादून । उत्तराखंड राज्य में बढ़ते नशे की प्रवृति की रोकथाम हेतु *माननीय मुख्यमंत्री जी के उत्तराखंड में ड्रग्स–फ्री देवभूमि अभियान के तहत* एवं पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार के दिशा निर्देशन पर *एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा ड्ग्स डीलरों के विरुद्र कार्यवाही के आदेश के क्रम में* सीओ एसटीएफ कुमाऊँ श्री सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में *ए.एन.टी.एफ टीम(एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) एवं जनपद नैनीताल के थाना मुक्तेश्वर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा* कल शाम को कार्रवाई करते हुए जनपद नैनीताल के थाना मुक्तेश्वर क्षेत्रअंतर्गत अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्कर प्रकाश चंद आर्य पुत्र दीवान राम निवासी ग्राम दूदली तहसील धारी थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से करीब 1 किलो 542 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी।* गिरफ्तार अभियुक्त पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था. गिरफ्तार अभियुक्त ने *पूछताछ में बताया गया कि वह यह चरस अपने गांव से अलग-अलग व्यक्तियों से खरीद कर काठगोदाम/ हल्द्वानी आदि मैदानी क्षेत्र में बेचने जा रहा था.* ANTF टीम द्वारा अभियुक्त को पदमपुरी के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसएसपी एसटीएफ श्री आयुष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि ए.एन.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध थाना मुक्तेश्वर जनपद नैनीताल में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है।
