Wednesday, February 11, 2026

हिट एंड रन का यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद – तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मारकर उड़ाया, महिला की मौत – आरोपी बाइक सवार युवक को गिरफ्तार- देखें वीडियो



दीपक नारंग (ऋषिकेश)। ऋषिकेश के श्यामपुर नटराज बाईपास मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रही महिला को को जोरदार टक्कर मारकर उड़ा दिया । घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल अवस्था में महिला को एम्स में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक महिला गुमानीवाला निवासी महिला सुंदरी देवी के देवर सोबन सिंह ने पुलिस को शिकायत देकर बाइक सवार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर बाइक सवार विकेश कुमार मूल निवासी गोपालगंज बिहार हाल निवासी श्यामपुर को गिरफ्तार कर लिया। हिट एंड रन का यह मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कैमरे की फुटेज में आसानी से देखा जा रहा है की बाइक सवार विकेश कुमार लापरवाह होकर और तेज स्पीड से बाइक चला रहा था। सब इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह ने बताया कि विकेश कुमार को पुलिस ने कोर्ट में पेश करने के लिए भेजा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े