Wednesday, February 11, 2026

राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक मीट के लिए लिटिल स्कॉलर्स के चार एथलीट का चयन


काशीपुर। लिटिल स्कॉलर्स के चार एथलीट का चयन 16 से 18 फरवरी 2024 तक अहमदाबाद में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक मीट के लिए हुआ है। बता दें कि उधम सिंह नगर से कुल 13 एथलीटों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। जिसमें से चार एथलीट सहजदीप कौर,गीतमन कौर, निकिता रावत व अनुज लिटिल स्कॉलर्स के हैं।
यह लिटिल स्कॉलर्स विद्यालय की बड़ी उपलब्धि है। 16 से 18 फरवरी 2024 तक अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक मीट के लिए पहली बार विद्यालय के छात्रों को चुना गया है। 12 दिसंबर 2023 को जिला ट्रायल आयोजित किया गया था ,जिसमें जिला उधम सिंह नगर के विभिन्न शहरों के एथलीट शामिल हुए थे जिसमें से केवल 13 एथलीटों का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ। तेरह में से चार एथलीट लिटिल स्कॉलर्स के हैं।अंडर 14 में ट्रायथलान ए के लिए सहजदीप कौर और ट्रायथलान बी के लिए गीतमन कौर, अंडर 16 में निकिता रावत 600 मी भाला के लिए, तथा अनुज भाला प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। हम उन सभी को बधाई और अहमदाबाद में होने वाले आगामी कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएं देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े