Monday, March 30, 2026

परिवहन विभाग काशीपुर का लिटिल स्कॉलर स्कूल में सड़क सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान – देखें वीडियो


काशीपुर। उत्तराखण्ड शासन द्वारा 15 जनवरी से 14 फरवरी तक  चलाये जा रहे सड़क सुरक्षा माह के तहत आज लिटिल स्कॉलर स्कूल में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें ए.आर..टी.ओ काशीपुर विमल पांडेय ने क्षेत्र के बस ड्राइवर्स व कंडक्टर को सड़क दुर्घटना के कारण व उससे बचाव के अलावा यातायात के नियमों की जानकारी दी। कार्यक्रम को ए.आर.टी.ओ जितेंद्र चंद, लिटिल स्कॉलर की प्रिंसिपल शिखा गौतम ने भी सम्बोधित किया। संचालन एल एस की शिक्षका सरोज सिंह ठाकुर ने किया। इस अवसर पर एल एस के शिक्षक गौरव शर्मा, शिक्षिका बबिता पुनेठा के अलावा लिटिल स्कॉलर, डीपीएस, होली चाइल्ड,शेमफ़ोर्ट व राजपुताना कॉलेज के दर्जनों बस, ट्रक ड्राइवर व कंडक्टर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े