Wednesday, February 11, 2026

बड़ी खबर : कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगाई

देहरादून। आज शाम मुख्यमंत्री आवास पर हुई महत्वपूर्ण बैठक में  कैबिनेट ने यूसीसी ड्राफ्ट पर अपनी मुहर लगाई। इसके बाद अब 5 से 8 फरवरी तक आहूत होने वाले सदन के पटल पर यूनिफॉर्म सिविल कोड का ड्राफ्ट रखा जाएगा। बता दें कि समान नागरिक संहिता का मसौदा तैयार करने के लिए उत्तराखंड सरकार द्वारा गठित कमेटी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ड्राफ्ट के दस्तावेज सौंपे थे।
इसके बाद से ही यह तय माना जा रहा है कि धामी सरकार यूसीसी को लागू कर देगी। इसे लागू करने से उत्तराखंड यूसीसी अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है। इसके लिए 24 घंटे के भीतर धामी मंत्रिमंडल की दूसरी बैठक आहूत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े