Monday, March 30, 2026

सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज आफ नर्सिंग के छात्र छात्राओं की वूमेन एंपावरमेंट पर नाट्य प्रस्तुति ने मन्त्रमुग्ध किया


.
काशीपुर। सम्राट पृथ्वीराज चौहान कॉलेज आफ नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने साईं पब्लिक स्कूल काशीपुर में रोल प्ले का आयोजन किया जिसका शीर्षक वूमेन एंपावरमेंट या नारी शक्ति था। इसमें हमारे संस्थान के छात्र-छात्राओं ने नाटक के माध्यम से नारी शक्ति का प्रस्तुति दी और साथ ही महिलाओं की शक्ति के कई मुद्दों को भी नाटक के जरिए प्रस्तुत किया गया जैसे सामाजिक समानता , रोजगार और शिक्षा मे भिन्नता , महिलाओं की सुरक्षा और उनके व्यवसायिक अवसर ।  इस कार्यक्रम में हमारे संस्थान के प्रिंसिपल डॉक्टर राजकुमार चौधरी वाइस प्रिंसिपल श्रुति करार और नर्सिंग ट्यूटर मिस विनीता और हमारे संस्थान के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित थे । अंत में हमारे संस्थान के प्राचार्य डॉ राजकुमार चौधरी के द्वारा साई पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य डा सौम्या बनर्जी का धन्यवाद ज्ञापित किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े