बाजपुर। क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार एवम दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ जीवन सिंह सैनी ने आज उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की सदस्यता ग्रहण की। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार फुटेला ने उन्हें यूनियन की रसीद देकर तथा माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण करवाई इसके साथ ही उन्हे बाजपुर क्षेत्र के अध्यक्ष पद का दायित्व सौपते हुए कार्यकारणी की इकाई के गठन का भी अधिकार दिया। इस अवसर पर उनके साथ चार और पत्रकारों जयपाल सिंह यादव, सुशील कुमार, लव श्रीवास्तव, कुश श्रीवास्तव आदिको भी माला पहनाकर तथा रसीद सौपकर सदस्यता ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष कंचन वर्मा, जिला महामंत्री विनोद सिंह, काशीपुर महानगर अध्यक्ष सुरेश शर्मा, जिला कार्यकारणी के रूपेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
