Monday, March 30, 2026

आई. जी. एल. में ब्यूटीशियन कोर्स व बेसिक कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण शुरु 


काशीपुर। आईजीएल द्वारा भारत सरकार के उद्यम “राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) तथा वसुधैव समिति” एनजीओ के संयुक्त समन्वय से 50 अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स एवं 50 अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बाबत आई०जी०एल० काशीपुर के प्रबन्धक लाइजिनिंग आर०सी०उपाध्याय ने बताया कि आईजीएल हमेशा से अपनी सामाजिक जिम्मेदारियां को निभाने के लिए समर्पित रहा है इसी क्रम में आईजीएल अधिशासी निदेशक आलोक सिंघल, मुख्य मानव संसाधन अधिकारी राकेश कुमार के निर्देशानुसार सहायक महाप्रबंधक (प्रशासन) विक्रांत चौधरी के नेतृत्व में काशीपुर स्थित भारत सरकार के उद्यम “राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) तथा वसुधैव समिति” एनजीओ के संयुक्त समन्वय से 50 अभ्यर्थियों को ब्यूटीशियन कोर्स एवं 50 अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर कोर्स का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसका पूर्ण आर्थिक वहन आईजीएल सीएसआर के तहत विगत वर्षों की भांति प्रायोजित है। इस कार्यक्रम के लिए आईजीएल प्रबंधन सहित सभी विभागध्यक्षों ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयनित अभ्यर्थियों संबंधित संस्थाओं को शुभकामनाएं प्रेषित की है। इस अवसर पर एनएसआईसी केंद्र प्रभारी पुनीत कुमार, वसुधैव सोसाइटी एनजीओ के अध्यक्ष डॉ प्रशांत सिंह तथा आईजीएल लाइजिनिंग प्रबंधक आरसी उपाध्याय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े