Wednesday, February 11, 2026

काशीपुर पुलिस ने देर शाम शहर में निकाला फ्लैग मार्च – हल्द्वानी की घटना के बाद उधम सिंह नगर प्रशासन भी अलर्ट मोड पर


काशीपुर। हल्द्वानी की घटना के बाद उधम सिंह नगर प्रशासन भी अलर्ट मोड में आ गया है एसएसपी डाक्टर मंजूनाथ टीसी ने अपने अपने मातहतों को अराजक तत्वों से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं एसएसपी मंजूनाथ ने पूरे जनपद भर के पुलिसकर्मियों को अलर्ट में रहने के निर्देश दिए हैं उन्होंने कहा कि जनपद में किसी तरह की भी अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी उन्होंने कहा जनपद घर के उपद्रवियों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज काशीपुर में कोतवाल इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी के नेतृत्व में पुलिस कर्मियों ने मार्च किया। इस दौरान एसएसआईं प्रदीप मिश्रा,सीपीयू प्रभारी जसवंत सिंह, टीएसआईं यशवंत पाल,बांसफोडान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, टांडा चौकी प्रभारी मनोज जोशी समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े