




काशीपुर। हल्द्वानी की घटना के बाद काशीपुर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। काशीपुर कोतवाल इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी ने अपने अपने मातहतों को अराजक तत्वों से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया दंगाइयों से निपटने के लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स चप्पे चप्पे पर तैनात है और ड्रोन कैमरों के द्वारा संवेदनशील क्षेत्र में निगरानी कराई जा रही है, उन्होंने कहा कि काशीपुर में में किसी तरह की भी अराजकता बर्दाश्त नही की जाएगी उन्होंने कहा अपराधिक किश्म के लोगों को चिन्हित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज प्रातः काशीपुर कोतवाली में इंस्पेक्टर मनोज रतूड़ी ने पुलिस कर्मियों ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस दौरान एसएसआईं प्रदीप मिश्रा, एल आईं के मनोज मनराल, विजय मठपाल, बांसफोडान चौकी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, टांडा चौकी प्रभारी मनोज जोशी समेत दर्जनों पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
