Monday, March 30, 2026

तीन अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्कर गिरफ्तार – एक करोड़ से अधिक की ड्रग बरामद -एसटीएफ उत्तराखण्ड की बड़ी सफलता – देखें वीडियो



देहरादून।  उत्तराखंड एसटीएफ ने दो अलग अलग मामलों में तीन ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से  1 किलो 6 ग्राम स्मैक और 1.500 किलोग्राम चरस को किया बरामद की है।
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल ने बताया की* पहले मामले में कुमाऊं एसटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक श्री सुमित पांडे एवं निरीक्षक एमपी सिंह  द्वारा थाना खटीमा क्षेत्र में बरामद ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ से अधिक आँकी गई है।  अभियुक्तगणों ने पूछताछ में बताया गया कि उन्हें यह स्मैक बरेली से खरीद कर खटीमा में नेपाल की एक पार्टी को बेचना था। नशे के इस नेटवर्क पर एसटीएफ की कुमायूँ टीम एक माह से काम कर रही थी। गिरफ्तार तस्कर बरेली में अलीगंज के रहने वाले हैं और लम्बे समय  से ड्रग की तस्करी कर रहे थे इनके द्वारा बरामद ड्रग बरेली के ही एक बड़े ड्रग डीलर से लायी गयी है जिसकी पूरी जानकारी टीम द्वारा जुटा ली गयी है। जिन पर एसटीएफ आगे कार्य करेगी. एस.टी.एफ. द्वारा गिरफ्तार तस्कर सगीर अहमद पुत्र कल्लू खां, निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 30 वर्ष व बाबू पुत्र मुनव्वर, निवासी ग्राम महोलिया थाना अलीगंज जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश। उम्र 37 वर्ष के विरुद्ध थाना खटीमा जनपद उधम सिंह नगर में एनडीपीएस की समुचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आयुष अग्रवाल द्वारा *दूसरे मामले की जानकारी देते हुए बताया की* निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में उत्तराखंड एसटीएफ की एएनटीएफ टीम द्वारा कोतवाली *ऋषिकेश क्षेत्रांतर्गत  बस अड्डे स्थित राम तीर्थ टूर एंड ट्रेवल्स के सामने सड़क से अभियुक्त प्रहलाद लाल पुत्र दीनदयाल निवासी ग्राम श्री गांव धोतरी जिला उत्तरकाशी उम्र 34 वर्ष को पिकअप संख्या UK 10 CA 1084  से 1 किलो 500  ग्राम अवैध चरस परिवहन करते हुए गिरफ़्तार किया गया ।* जिसके द्वारा पूछताछ पर बताया गया की वह चरस अपने गांव धौंतरी से ऋषिकेश बेचने लाया था। अभियुक्त विरोध थाना ऋषिकेश पर एनडीपीएस की उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत  कराया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ द्वारा बरामदगी करने वाली टीम को 10 हजार रूपये ईनाम से पुरूष्कृत करने की घोषणा की गयी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े