Wednesday, February 11, 2026

उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने डीजीपी अभिनव कुमार से की भेंट – हल्द्वानी हिंसा के दौरान पत्रकारों से हुई मारपीट के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

देहरादून । हल्द्वानी हिंसा के दौरान पत्रकारों से हुई मारपीट के मामले में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल आज पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड अभिनव कुमार से मिला और हल्द्वानी में हिंसा के दौरान पत्रकारों के साथ की गई मारपीट व वाहनों की तोड़फोड़ और उपकरणों की तोड़फोड़ को लेकर कडा रोष व्यक्त किया तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस महानिदेशक से ऐसे संवेदनशील मामलों में पत्रकारों को पूरी सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की बात भी कहीं । पुलिस महानिदेशक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया है कि जो भी लोग हिंसा के दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट में शामिल थे उनके साथ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में उत्तराखंड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, जिला अध्यक्ष अनिल चंदोला, जिला महामंत्री योगेश रतूड़ी, संगठन मंत्री तिलक राज , प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र अन्थवाल, संगठन मंत्री विनोद पुंडीर, प्रचार मंत्री शशि शेखर, वरिष्ठ पत्रकार रूद्रेश कुमार के साथ ही अन्य प्रकार शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े