Wednesday, February 11, 2026

उड़ती चील की चोंच में चार माह का भ्रूण देख दंग रह गए लोग – ऋषिकेश पुलिस ने मामले की जाँच की शुरु

दीपक नारंग,(ऋषिकेश)।

ऋषिकेश में रेलवे रोड स्थित एक प्लॉट में करीब चार महीने का भ्रूण दिखाई देने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जब तक पुलिस भ्रूण देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंची तब तक एक चील भ्रूण को अपनी चोंच में दबाकर उड़ गई। कुछ लोगों ने भ्रूण की फोटो मोबाइल में कैद की है। जिसे पुलिस के हवाले किया गया है। पुलिस ने मामले में अपनी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक स्थानीय लोगों ने कोतवाली में फोन करके सूचना दी की रेलवे रोड स्थित एक प्लॉट में करीब चार महीने का भ्रूण पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही एक चील भ्रूण को चोंच में दबाकर उड़ गई। आसपास के घरों पर नजर दौड़ाई तो एक चील शहर को पेयजल की सप्लाई देने वाले पानी के टैंक के ऊपर बैठी हुई दिखाई दी। शक होने पर पुलिस टैंक के ऊपर भी पहुंची। लेकिन वहां पर भी भ्रूण दिखाई नहीं दिया। काफी देर तक प्रयास करने के बाद भी जब भ्रूण का कुछ पता नहीं चला तो पुलिस लोगों से पूछताछ करने और लोगों के द्वारा खींची गई फोटो को लेकर के बैरंग लौट गई। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच शुरू कर दी गई है। रेलवे रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े