Wednesday, February 11, 2026

सावधान:चोटियों पर 3 दिन तक होगा भारी हिमपात – ऑरेंज अलर्ट जारी

देहरादून। सावधान हो जाइये अब अगले 3 दिनों तक उत्तराखण्ड की चोटियों पर भारी हिमपात की संभावना है। मौसम विभाग ने इस सम्बन्ध में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जानकारी दी है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार की शाम से उत्तराखण्ड में मौसम अगले कुछ दिनों में मौसम करवट बदल सकता है। यानी प्रदेश में आज शाम से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है।मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।
रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आसपास के क्षेत्रों में हल्की वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। जिससे तापमान में भी गिरावट आ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े