Wednesday, February 11, 2026

एमएसपी की मांग को लेकर होगा किसानों का आंदोलन


गुरदीप सिंह
(खटीमा, उधम सिंह नगर )

उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा मंडी समिति के ई-नाम कार्यालय मे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारीयो व किसने की बैठक हुई जिसमें भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिन मलूक सिंह खिंडा और जिला अध्यक्ष भारती किसान यूनियन और गुरसेवक सिंह के नेतृत्व में किसानो के साथ बैठक की गई, इस दौरान किसान प्रतिनिधियों ने किसानों से कहा कि एमएसपी पर गारंटी दे सरकार जिससे किसानों को अपनी फसल का उच्चतम और उचित मूल्य मिल सके, इसी को लेकर लगातार सुर्खियां बटोरे हुए हैं पुन्हा किसान आंदोलन, वही इस पर उधम सिंह नगर भारतीय किसान यूनियन जिला अध्यक्ष गुरसेवक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की संयुक्त किसान मोर्चे के द्वारा किसानों को आंदोलन के लिए तैयार रहने को कहा गया है, इसी को लेकर किसान प्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों के साथ बैठक की जा रही है, आगामी (एमएसपी) मैक्सिमम सेल प्राइस फसलों पर लागू किए जाने को लेकर होने वाले आंदोलन के लिए जागरूक किया जा रहा है, वही भारतीय किसान यूनियन प्रदेश सचिव मलूक सिंह खिंडा का कहना है कि जैसे ही संयुक्त किसान मोर्चा का आह्वान होगा, उस वक़्त सभी किसान जाथेबंदी आंदोलन के लिए तैयार होकर निकलेगे। वही इस पर किसान नेता जसविंदर सिंह बाजवा ने किसानों से अपील करी है, कि किसान शांति पूर्वक तरीके से आंदोलन के लिए तैयार हो जाए, वहीं संयुक्त किसान मोर्चा की कॉल आने पर सभी किसान जथेबंदी (एमएसपी) मैक्सिमम सेल प्राइस फसल पर तय किए जाने को लेकर किस सरकार से मांग कर रहे हैं, इसी को लेकर किसान आंदोलन करेंगे। वही किसान प्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार ने पहले भी हमसे वादा किया था कि वह एमएसपी लागू करेंगे और किसानों को उनकी फसलों का अच्छा और उचित मूल्य मिलेगा पर ऐसा नहीं हुआ सरकार के वादे जुमले साबित हुए, इसीलिए किस पुन्हा आंदोलन करने के लिए बाध्य है। संयुक्त किसान मोर्चे की कॉल प्राप्त होने के बाद सभी किसान आंदोलन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े