हल्द्वानी:- हल्द्वानी के वनभूलपुरा में हुए उपद्रव में लिप्त पाए गए दंगाईयों पर आर्थिक चोट के बाद अब प्रशासन का फिर जोरदार एक्शन होने वाला है। जहां हल्द्वानी दंगे में शामिल करीब 150 लोगों के गौला खनन कार्य में लगे वाहनों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाएंगे। डीएम के आदेश के बाद निगम ने कार्यवाही शुरू कर दी है। आपको बता दें कि डीएम वंदना सिंह की अध्यक्षता में खनन समिति की बैठक में यह निर्णय लिया है की जो वनभूलपुरा के ज्यादातर लोग गौला के खनन कार्य से जुड़े हुए हैं। और वाहन गौला नदी के खनन कार्य में पंजीकृत हैं। इन वाहन मालिकों पर वनभूलपुरा के उपद्रव की गाज गिरने वाली है। पुलिस के स्तर से चिन्हित इन लोगों के वाहनों के पंजीकृत निरस्त किया जाएगा। डीएम के आदेश के बाद वन निगम इनके दस्तावेज खंगाल रहा है। फिलहाल ऐसे करीब 54 से ज्यादा लोग चिन्हित किया जा चुके हैं। जिनके पंजीकृत निरस्त किए जाने है। वन निगम के अनुसार इनकी संख्या 150 से अधिक बताई जा रही है।
कर्फ्यू में प्रशासन ने दी और राहत।
हल्द्वानी के वनभूलपुरा में बीते 8 फरवरी को भड़की हिंसा के बाद लगाए कर्फ्यू में प्रशासन ने और राहत दी है। जहां डीएम वंदना सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार वनभूलपुरा थाना क्षेत्र में अब कर्फ्यू रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक ही प्रभारी रहेगा।
