Monday, March 30, 2026

टारजन गैंग के 02 शातिर सदस्य गिरफ्तार – थाना घनसाली पुलिस व सीआईयू टीम को ढाई हजार का ईनाम- देखें वीडियो


      
दीपक नारंग घनसाली ( टिहरी )। पुलिस ने लंबे समय से घनसाली थाना क्षेत्र में सिलसिलेवार चोरियों की वारदात को अंजाम देने वाले शातिर टारजन के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए आर्मी ऑफिसर का सोर्य व रक्षा मैडल समेत एक स्कूल से चोरी हुआ सामान व चाकू बरामद किया है। एसएसपी टिहरी नवनीत भुल्लर ने बताया की पकड़े गए दोनों अभियुक्त व फरार वांछित तीसरा अभियुक्त सगे भाई हैं। एसएसपी ने टार्जन गैंग का पर्दाफाश करने वाले एसओ घनसाली संजीव थपलियाल, सीआईयू प्रभारी ओमकान्त भूषण आदि को ढाई हजार रुपये के नगद इनाम की घोषणा की है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 13.01.2024 को श्री कमलेश्वर प्रसाद नौटियाल पुत्र स्व0 श्री ज्योति प्रसाद निवासी ग्राम बौंसला पट्टी कोटी फैगुल थाना घनसाली टिहरी गढवाल द्वारा अज्ञात चोरों द्वारा उनके बन्द मकान में रात्रि के समय चोरी होने के सम्बन्ध में तथा दिनांक 15.02.2024 को श्री पुष्कर सिंह निजवाला प्रभारी प्रधानाध्यापक रा0प्रा0वि0 हडियाणा तल्ला द्वारा अज्ञात चोरो द्वारा विद्यालय से चोरी करने के सम्बन्ध में क्रमशः मु0अ0सं0 06/2024 व  मु0अ0सं0 10/2024 अन्तर्गत धारा 380,457 भादवि पंजीकृत कराया गया था । चोरी की बढती घटनाओं के सफल अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी टिहरी महोदय के द्वारा थाना घनसाली, थाना चम्बा व सीआईयू शाखा की संयुक्त टीम गठित की गयी । उक्त पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज पुराने चोरों का सत्यापन व पतारसी सुरागरसी करते हुए अथक प्रयास से दिनांक 18.02.2024 को  उपरोक्त चोरियों की घटनाओं को अन्जाम देने वाले अभियुक्त गण विनोद व राकेश  पुत्र गण प्रेम सिंह निवासी गण ग्राम होल्टा ,थाना घनसाली को एक नाजायज चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया तथा मौके से इनका तीसरा साथी(भाई) विशाल फरार हो गया । पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि उपरोक्त तीनों अभियुक्त गण सगे भाई हैं । जो काफी वर्षों से चोरी की घटनाओं को  अन्जाम देते रहे हैं जिनका पुराना आपराधिक इतिहास है । इनके द्वारा जनपद रुद्रप्रयाग व जनपद टिहरी में भी अन्य घटनाओं को अन्जाम दिया गया है । दौराने पूछताछ गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण द्वारा बताया गया कि माह दिसम्बर 2023 में हमारे द्वारा थाना चम्बा क्षेत्रान्तर्गत बाजार खाडी में भी अपने एक अन्य साथी सोनू बाल्मिकी निवासी चम्बा के साथ मिलकर भी चोरी की थी । अभियुक्तगण का घर मुख्य सडक से लगभग 04 किमी0 ग्राम होल्टा के पास एकान्त में घने जंगल की चोटी पर है तथा  अभियुक्त गण वहां की भौगोलिक परिस्थितियों का फायदा उठाकर आने-जाने वाले किसी भी अंजान व्यक्ति को देखकर भनक लगते ही फरार हो जाते हैं । जिसकारण अभियुक्तगण उपरोक्त की गिरफ्तारी चुनौतीपूर्ण रही ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े