
संवाददाता गुरदीप सिंह (खटीमा)
कनाडा एनआरआई संदीप सिंह ग्रेवाल ने 20 निर्धन कन्याओं का कन्यादान कर घर गृहस्ती का सामान देकर सभी नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। गुरुद्वारा कलगीधर सिंह सभा साहिब में 20 निर्धन कन्याओं सुमनदीप कौर पुत्री हरपाल सिंह दहा, आरती पुत्र घनश्याम जादोपुर मनवीर कौर पुत्री बलदेव सिंह नानकमत्ता जगप्रीत कौर पुत्री रणजीत सिंह नानकमत्ता कमलजीत कौर पुत्री कुलदीप सिंह पूजा देवी पुत्री सर्वेश कुमार बलजीत कौर पुत्री राजपाल सिंह प्रिया कुमारी पुत्री लाल बहादुर निवासी सुनपहर मनीषा कुमारी पुत्री बीरबल प्रसाद निवासी सुनपहर सविता पुत्री रामभरों से सनफ्लावर अमिंदर कौर पुत्री गुरवंत सिंह हरजीत कौर पुत्री गुरदेव सिंह राजवीर कौर आदि कन्याओं को घर गृहस्ती का सामान, जिसमे वाशिंग मशीन फ्रिज टीवी बक्से ड्रेसिंग टेबल बेड कुर्सियां टेबल अलमारी रजाई गद्दे व कपड़े सहित उपहार स्वरूप नव विवाहित जोड़े को भेंट किया। वहीं गुरुद्वारा प्रबंधक बलविंदर सिंह व संदीप सिंह ग्रेवाल ने सभी नवविवाहित जोड़ों का सिख परम्परा से विवाह संपन्न कराया। इस शुभ अवसर पर गुरुद्वारे में अखंड पाठ भोग रखा गया। सभी कार्यक्रम संपन्न होने के बाद गुरुद्वारे में उपस्थित सभी लोगों ने लंगर छका। सभी कार्यक्रम का संचालन पूर्व कंचनपुरी समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह बाजवा ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कनाडा एनआरआई संदीप सिंह ग्रेवाल ने की। मौके पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष पीलीभीत संजीव प्रताप सिंह, पूर्व कंचनपुरी समिति अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, गुरप्रीत सिंह योजना सरदार सेवा सिंह, मक्खन सिंह, गौरी शंकर , बलकार सिंह, मगर सिंह, गुरुद्वारा ग्रंथि बाबा रंजीत सिंह, सुनपहर गुरुद्वारा ग्रंथि आदि लोग मौजूद रहे।
