
काशीपुर। काशीपुर पुलिस ने शातिर स्मैक तस्कर नदीम उर्फ बीड़ी को गिरफतार कर उसके कब्जे से 53 ग्राम स्मैक बरामद की है। आज काशीपुर कोतवाली में सी ओ काशीपुर अनुषा बडोला ने प्रेस वार्ता कर बताया अभियुक्त नदीम उर्फ़ बीड़ी फतेहगंज बरेली (उत्तर प्रदेश) से स्मैक लाता था। पुलिस के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद स्मैक की कीमत लगभग सात लाख रूपये आँकी गई है। खुलासे की टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआईं प्रदीप मिश्रा, एसआईं सुनील सुतेड़ी, एस आईं मनोज जोशी, का0 अनिल कुमार,का० तारा चन्द्र, का0 जगदीश भटट, का० सुरेन्द्र सिंह व का० रमेश पाण्डेयआदि शामिल हैं।
