Friday, July 31, 2026

कर्फ्यू हटने के बाद आज अदा होगी पहली जुम्मे की नमाज, माहौल बिगाड़ने की सोचने वालों को मिली ये चेतावनी।

हल्द्वानी

बनभूलपुरा के कर्फ्यू से मुक्त होने के बाद शुक्रवार को हल्द्वानी में पहली जुम्मे की नमाज अदा की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस, पैरामिलट्री फोर्स और दमकल टीमों को तैनात किया गया है। 19 फरवरी को वनभूलपुरा को पूर्ण रूप से कर्फ्यू मुक्त कर दिया गया था। इसके बाद 23 फरवरी को पहली जुम्मे की नमाज क्षेत्र में अदा की जाएगी। इसे लेकर पुलिस पूरी तरह से सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने की तैयारी कर चुकी है। क्षेत्र में आइटीबीपी और एसएसबी जवानों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से सोशल मीडिया सेल से निगरानी रखी जा रही है। किसी भी तरह से सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही अफवाहों पर कोई ध्यान न देने को कहा है। वहीं बनभूलपुरा उपद्रव में फरार वांछित अयाज समेत चार और आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब गिरफ्तार हुए उपद्रवियों की संख्या 78 हो गई है। मुख्य साजिशकर्ता अब्दुल मलिक व उसका बेटा अब्दुल मोईद समेत तीन वांछित अब भी फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े