Monday, March 30, 2026

बनभूलपुरा हिंसा का मास्टर माइंड अब्दुल मलिक समेत 3 अभियुक्त दिल्ली से गिरफ्तार – कस्टडी में लेकर हल्द्वानी पहुंची नैनीताल पुलिस। 👉👇देखिये वीडियो।

हल्द्वानी। बनभूलपुरा हिंसा के वांछित अभियुक्त अब्दुल मलिक को नैनीताल पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। नैनीताल पुलिस अब्दुल मलिक को कस्टडी में हल्द्वानी ले आईं है। उत्तराखण्ड में नैनीताल पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने आज वनभूलपूरा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक समेत मो.फुरकान और सालिद को गिरफ्तार किया है।उनपर जनभावनाओं को भड़काने का मुकदमा दर्ज किया गया था। उत्तराखण्ड पुलिस के प्रवक्ता डॉ नीलेश आनंद भरणे इस इस बात की पुस्टि की है। उधर इस बारे में एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा का कहना है कि हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक सहित तीनों अभियुक्तों को हल्द्वानी लाया गया है और जल्द उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। गिरफ्तार करने वाली टीम पर पुलिस अधिकारियों की तरफ से इनामों की बौछार हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े