
–
देहरादून। पौड़ी गढवाल निवासी Ex-Service man के साथ फेसबुक पर विदेशी महिला की फर्जी आई0डी0 से दोस्ती कर गिफ्ट भेजने के नाम पर साईबर ठगों द्वारा फर्जी कस्टम क्लियरेंस के नाम पर की गयी थी लाखों की ऑनलाईन धोखाधडी के आरोपी एवं 6 करोड़ के राष्ट्रीय घोटाले के अभियुक्त को दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
जनपद पौड़ी गढवाल निवासी शिकायतकर्ता (Ex-Service man) के द्वारा फेसबुक पर कथित Sarah hunter नामक विदेशी महिला फेसबुक फ्रेंड से फेसबुक पर दोस्ती की गयी जिसके द्वारा खुद को UK से बताकर प्रलोभन देते हुये अपने ट्रेडिशन के अनुसार अपने जन्मदिन पर दोस्त को उपहार भेजने की बात कहकर उपहार स्वरुप एक पार्सल भेजना बताया जिसके बाद शिकायतकर्ता को अज्ञात व्यक्ति द्वारा फोन कर खुद को कस्टम ऑफिसर बताकर पार्सल रीसिव करने हेतु पैसे भेजने की बात की गयी व logistic Director Mr. John से व्हाट्सएप नं0 पर बात करने को कहा गया तथा उक्त अज्ञात साईबर ठगों द्वारा विभिन्न टैक्स, क्लियरेंस, COT आदि के नाम पर शिकायतकर्ता से विभिन्न ट्रांजेक्शन के द्वारा कुल लगभग *42,35,453/-* रुपये की धोखाधड़ी की गयी। उक्त शिकायत के आधार पर साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून पर मु0अ0सं0 03/24 धारा 420,120 बी भादवि व 66(डी) आईटी एक्ट बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया तथा विवेचना साइबर थाने के *निरीक्षक श्री विजय भारती* के सुपुर्द की गयी।
अभियोग में अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में तकनीकी विश्लेषण से प्रकाश में आये नॉर्थ ईस्ट मिजोरम निवासी अभियुक्त लालमुआकिमा पुत्र लालथानजुवाला निवासी H.No C-14/B Kawnveng Durtlang, P.S. Bawangkawn, Aizawl, Mizoram को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एस0टी0एफ0 उत्तराखण्ड आयुष अग्रवाल* द्वारा जनता से अपील की है कि ऑनलाईन जॉब हेतु किसी भी फर्जी वेबसाईट, मोबाईल नम्बर, लिंक आदि का प्रयोग ना करें। किसी भी प्रकार के ऑनलाईन जॉब हेतु आवेदन करने से पूर्व उक्त साईट का पूर्ण वैरीफिकेशन स्थानीय बैंक, सम्बन्धित कम्पनी आदि से भलीं भांति इसकी जांच पड़ताल अवश्य करा लें तथा गूगल से किसी भी कस्टमर केयर नम्बर सर्च न रें। कोई भी शक होने पर तत्काल निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन को सम्पर्क करें ।
