Monday, March 30, 2026

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मनी सन्त रविदास जी की जयन्ती

काशीपुर।चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में आज दिनांक 24 फरवरी, 2024 को हिन्दी विभाग की ओर से सन्त रविदास जी की जयन्तीसन्त रविदास जी की जयन्ती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता वर्ग एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष, एसो0 प्रोफेसर डाॅ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय ने भक्ति कालीन निर्गुण काव्य धारा के कवि, सन्त और महान समाज सुधारक रविदास जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला एवं अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त ने सन्त रविदास जी के सरल, सहज सन्त स्वभाव से अनुप्रेरणा लेने व समाज में व्याप्त वैषम्य भेदभाव को मिटाकर एकजुट रहने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ0 दीपा चनियाल, डाॅ0 अंजलि गोस्वामी, डाॅ0 गीता मेहरा, डाॅ0 मंगला, डाॅ0 रंजना, डाॅ0 पुष्पा धामा, डाॅ0 ज्योति गोयल, डाॅ0 ज्योति रावत, डाॅ0 मीनाक्षी पन्त, श्रीमती प्राची धौलाखण्डी, श्रीमती शीतल अरोरा, कु0 किरन आदि उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े