Monday, March 30, 2026

चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा मतदाता महोत्सव का आयोजन

काशीपुर।चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, काशीपुर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम SVEEP के अन्तर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड के दिशानिर्देशानुसार प्रस्तावित “चुनाव का पर्व, देश का पर्व” थीम के अन्तर्गत युवा मतदाता महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त द्वारा महाविद्यालय के समस्त स्टाफ को मतदान की उपायोगिता एवं अपने मताधिकार का उचित प्रयोग करने की जानकारी दी, तथा कैम्पस एम्बेडसर डॉ0 रंजना ने युवा मतदाताओं एवं महाविद्यालय की समस्त छात्राओं, प्राघ्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मियों को मतदान की शपथ दिलायी। इस अवसर पर एसो0 प्रोफेसर डॉ0 दीपिका गुड़िया आत्रेय, डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असि0 प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, डॉ0 गीता मेहरा, डॉ0 ज्योति गोयल, श्रीमती शीतल अरोरा, डॉ0 ज्योति रावत, डॉ0 पुष्पा धामा, डॉ0 मीनाक्षी पन्त, डॉ0 मंगला, श्रीमती कृति टण्डन, कु0 किरन एवं समस्त शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े