देहरादून। देहरादून जिले के त्यूणी-अटाल मार्ग पर डूंग नामक क्षेत्र में एक वाहन के खाई में गिरने से उसमें सवार छह लोगों की मौके हो गई। घटना स्थल पर एसडीआरएफ का राहत और बचाव अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार व्यक्ति चालदा महाराज के दर्शन के लिए जा रहे थे। इस दौरान थाना त्यूणी को सूचना मिली कि अटाल मार्ग पर हणस्नू गांव के पास 01 आल्टो वाहन गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थाना त्यूणी से पुलिस बल तथा एसडीआरएफ की टीमें तत्काल घटना स्थल पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया। दुर्घटना में कार सवार 06 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी तथा 01 व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसे रेस्क्यू कर पुलिस टीम द्वारा प्राथमिक उपचार हेतु राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र त्यूणी भेजा गया।
वही इस हादसे के बाद वाहन के गहरी खाई में गिर जाने के कारण उसमें सवार कोई भी यात्री बच नहीं सका। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में सवार सभी 6 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटनास्थल दुर्गम होने के कारण एसडीआरएफ को रेस्क्यू में काफी मशक्कत करनी पड़ रही हैं।

