Monday, March 30, 2026

गड्डों में तब्दील हुआ खटीमा मझोला मोटर मार्ग – धूल मिट्टी उड़ने से राहगिरों को हो रही परेशानी -हमेशा बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

गुरदीप सिंह (खटीमा)।

जनपद उधम सिंह नगर में खटीमा मेलाघाट मार्ग तथा खटीमा पीलीभीत मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिसकी वजह से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं साथ ही भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना की भी संभावना बनी हुई है। बड़े वाहनों के साथ ही दोपहिया वाहनों को भी काफी दिक्कतें हो रही है। दोपहिया चालकों की आंखों में धूल मिट्टी पड़ने की वजह से बुरा हाल है,

जिससे दुर्घटना की संभावना और भी बढ़ जाती है। वहीं सड़कों की दुर्दशा को लेकर स्थानीय लोगों में भी काफी आक्रोश है और स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द ही सड़कों को दुरुस्त कर दिया जाए ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि खटीमा मेलाघाट रोड जिसकी लंबाई 14.60 किलोमीटर है जिसमें वर्तमान में 5 किलोमीटर की स्वीकृति प्राप्त हुई है,जिसकी लागत 150 लाख है जिसके लिए निविदा आमंत्रितकिया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ करके मार्ग की दशा को सुधार ली जाएगी। इसी क्रम में खटीमा पीलीभीत मोटर मार्ग जिसकी लंबाई 13.20 किलोमीटर है जो एनएच 731- के घोषित हो चुका है। इसमें अभी कार्यदाई संस्था का निर्णय लंबित है जिसका कार्य अभी लोक निर्माण विभाग के पास ही है।

उन्होंने कहा कि जो पेच बने हुए हैं उसकी कार्य योजना बनाकर इसी वित्तीय वर्ष में कार्यों को पूर्ण कर दिया जाएगा अवशेष कार्य धनराशि स्वीकृत होने पर कार्यदाई संस्था स्टेट एनएच या एनएचएआई द्वारा ही कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि खटीमा खंड के पास लगभग 946 किलोमीटर की ग्रामीण सड़कें हैं जिनमें जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाई जा रही है जिसमें से कुछ की अनुमति उनके द्वारा ली गई है जिसके लिए लगभग 6 करोड़ की धनराशि खंड को आवंटित कर दी गई है जिसकी निविदा आमंत्रित कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही अनुबंध गठित करके कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े