
दिल्ली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर एवं विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री श्री अजय भट्ट जी की पुत्री के विवाह में आशीर्वाद देने पधारे जहां श्री महाराज जी का बड़ी संख्या में भक्तों ने भव्य स्वागत किया।वहीं दूसरी ओर एक दिवसीय प्रवास पर पधारे श्री महाराज जी के दर्शनों के लिए प्रीत विहार, आजाद विहार,परेड मार्ग में अनेक जगहों पर भक्तों का तांता लगा रहा। श्री महाराज जी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने के लिए विशाल जनसमूह उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में भक्तों के साथ-साथ देश के पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री मुरली मनोहर जोशी, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह,पूर्व राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी, पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखरियाल निशंक, केन्द्रीय मंत्री श्री वी के सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री अनुराग ठाकुर, मंत्री ज्योति शाह मिश्रा, सत्य भूषण जैन,अनेक सांसद, उत्तराखंड के अनेक मंत्री, विधायक व पूर्व मंत्री ने भी श्री महाराज जी के दर्शन व स्वागत के साथ आशीर्वाद ग्रहण किया । महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद, मुरली मनोहर जोशी जी सहित अनेक देश की बड़ी राजनीतिक हस्तियां श्री महाराज जी के दर्शन कर भाव विभोर हो गए व अपने भाग्य की सराहना करते देखे गए।उल्लेखनीय हैं कि श्री महाराज जी की दिव्य छटा व अमृत वाणी हर वर्ग, हर क्षेत्र, हर आयु व हर स्थान के लोगों को सहसा ही अपनी ओर आकृष्ट कर लेती है ।
