Wednesday, February 11, 2026

मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार जारी, भालू के हमले में एक और घायल।

 

  संपादक गुरदीप सिंह की रिपोर्ट

खटीमा _ जनपद उधम सिंह नगर के खटीमा क्षेत्र में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है लगातार जंगली जानवरों हाथी, भालू, गुलदार, तेंदुआ तथा शेर आदि के हमले की शिकायतें आ रही है। बीते बुधवार को वन निगम के एक मजदूर सुरेश हलदार पुत्र सुशांत हलदार को खटीमा सुरई रेंज में लकड़ी कटान के दौरान झाड़ी में घात लगाए भालू ने हमला कर घायल कर दिया था जो गंभीर होने पर खटीमा नागरिक अस्पताल से अन्यत्र रेफर कर दिया गया। वहीं बृहस्पतिवार को भी तराई पूर्वी दक्षिणी जौलासाल रेंज में ऐंचताबिही नानकमत्ता निवासी प्रताप सिंह पुत्र केसरी सिंह को भैंस चराने के दौरान झाड़ी में घात लगाए भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल व्यक्ति के बाएं पैर और गर्दन में चोटें आई हैं। घटना की सूचना पर परिजनों ने घायल व्यक्ति को नागरिक चिकित्सालय खटीमा में भर्ती कराया जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं परिजनों के अनुसार अपने मालिक पर भालू का हमला देख भैंस तथा उनके साथ गए एक कुत्ते ने प्रतिरोध करते हुए आक्रोश दिखाया जिसकी वजह से पीड़ित की जान बच गई। वहीं डॉक्टर निशिकांत ने बताया कि घायल व्यक्ति को एडमिट कर उसका उपचार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े