Wednesday, February 11, 2026

14 मार्च 1965 को जन्मे आमिर खान आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आइए जान लेते हैं उनके पुराने कुछ रोचक पल।

भारतीय सिनेमा के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने अपने करियर में कई यादगार भूमिकाएं निभाई हैं। कला के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री और पद्म भूषण से सम्मानित किया है। 14 मार्च 1965 को जन्मे आमिर खान आज अपना 59 वां जन्मदिन मना रहे हैं। आमिर के जन्मदिन पर उन्हें निर्देशित कर चुके 10 दिग्गज निर्देशक उनके कौन से राज खोल रहे हैं। आइए जानते हैं कुछ खास बात।

अनुपम की एक्टिंग पसंद नहीं आई : महेश भट्ट

अभिनेता आमिर खान को ‘दिल है की मानता नहीं’ और हम हैं राही प्यार’ के जैसी फिल्मों में निर्देशित कर चुके महेश भट्ट ने हाल ही में आमिर खान को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया। महेश भट्ट कहते हैं, ‘फिल्म ‘दिल है कि मानता नहीं’ की शूटिंग के दौरान एक बार आमिर खान ने अनुपम खेर के बारे में शिकायत की। आमिर ने कहा कि अनुपम खेर बहुत लाउड परफॉर्मेंस दे रहे हैं। मुझे लगा कि जब एक को – एक्टर ऐसी बात कर रहा है तो मुझे अनुपम से बात करनी होगी। मैंने अनुपम से बात की तो अनुपम ने कहा कि कोई बात नहीं मैं संभाल लूंगा।’

आमिर खान और लीड हीरो! : आशुतोष गोवारिकर

फिल्म ‘लगान’ आमिर खान और फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर के करियर की बहुत बड़ी फिल्म है। हालांकि, आशुतोष गोवारिकर कहते हैं, ‘इस फिल्म में आमिर खान को लेने से पहले मेरे मन में काफी हिचकिचाहट थी, क्योंकि यह फिल्म पूरी तरह से क्रिकेट पर आधारित थी। ‘लगान’ से पहले आमिर एक क्रिकेट पर आधारित फिल्म ‘अव्वल नंबर’ में काम कर चुके थे जो चली नहीं थी। साथ ही मेरी और आमिर की एक फिल्म थी ‘बाजी’ भी फ्लॉप थी। मैं शुरुआत से ही निश्चित था कि आमिर मेरी इस फिल्म को मना कर देंगे और वही हुआ भी। लेकिन मैं आमिर को ही चाहता था। मैंने हिम्मत नहीं हारी, स्क्रिप्ट में और भी बदलाव किए ताकि आमिर हामी भर दें।’

भावुक और धैर्यवान इंसान : राम गोपाल वर्मा

राम गोपाल वर्मा और आमिर खान ने पहली और आखिरी बार फिल्म ‘रंगीला’ में साथ काम किया था। दरअसल, एक बार राम गोपाल ने कह दिया था कि फिल्म ‘रंगीला’ में वेटर का किरदार निभाने वाले एक्टर ने आमिर खान से ज्यादा अच्छी एक्टिंग की है। राम गोपाल वर्मा के इस बयान के बाद पूरा विवाद शुरू हुआ था। इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राम गोपाल वर्मा कहते हैं, ‘आमिर खान बहुत समर्पित, भावुक और धैर्यवान किस्म के इंसान हैं। मैं बहुत आवेगी इंसान हूं। हम दोनों का स्वभाव बिल्कुल अलग है। ‘रंगीला’ के बाद हुई गलतफहमियों के बाद हमने कभी काम का नहीं सोचा। मेरी उनसे कोई नाराजगी नहीं है और न ही उनकी मुझसे है।’

आमिर की स्टाइल बहुत अलग : राजकुमार हिरानी

‘थ्री इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी फिल्मों में आमिर खान को निर्देशित कर चुके निर्देशक राजकुमार हिरानी को आमिर खान के काम करने का स्टाइल काफी अलग लगता है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान राजकुमार हिरानी ने आमिर खान के साथ अपने काम करने के अनुभव को साझा किया। राजकुमार हिरानी ने कहा, ‘मैंने अब तक जिनके साथ काम किया है, चाहे वो शाहरुख खान हो, रणबीर कपूर हो, संजय दत्त हो या फिर विक्की कौशल, वो सारे उतनी ही मेहनत करते हैं। लेकिन मुझे आमिर खान की स्टाइल बहुत अलग लगती है, वो डायलॉग लिख लेते थे। उनके पास स्क्रिप्ट होती है, लेकिन फिर भी वो अपनी डायरी में डायलॉग खुद हाथ से लिखते हैं, क्योंकि वो कहते हैं कि जब मैं हाथ से लिखता हूं, मुझे डायलॉग जल्दी याद हो जाते हैं।’

एक बार सो जाएं तो जगाना असंभव : अद्वैत चंदन

फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ और ‘लाल सिंह चड्ढा’ में आमिर खान को निर्देशित कर चुके निर्देशक अद्वैत चंदन ने आमिर खान के बारे में एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा साझा किया। अद्वैत चंदन कहते हैं, ‘आमिर सर एक बार सो जाएं तो उन्हें कोई नहीं जगा सकता, चाहे कुछ भी हो जाए। एक बार हम न्यूयॉर्क में थे जहां एक विशेष सर्कस शो चल रहा था। टिकट महंगे थे. लेकिन हमने उन्हें खरीद लिया क्योंकि मैं इसे देखने के लिए काफी इच्छुक था। लेकिन आमिर सर उठे ही नहीं और मैं सर्कस नहीं देख पाया। लेकिन जब बात पेशेवर प्रतिबद्धता की हो तो वह समय से आधा घंटा पहले पहुंच जाते हैं।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े