Monday, March 30, 2026

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर शुरु -एन.एस.एस के स्वयंसेवियों ने ग्राम रेंहटा में निकाली मतदाता जागरूकता रैली



बाजपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बाजपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का उदघाटन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा,प्राचार्य प्रो.के.के. पाण्डे व राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.प्रदीप दुर्गापाल ने संयुक्त रुप से माँ सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 प्रदीप दुर्गापाल ने बताया की 14 मार्च 2024 से शुरु हुए एनएस एस का विशेष शिविर 20 मार्च 2024 तक चलेगा। जिसमेेें प्रत्येक दिवस में विभिन्न कार्यक्रम शिविरार्थियों द्वारा संचालित किये जायेंगे। शिविर के प्रथम दिवस में शिविरार्थियों द्वारा सर्वप्रथम शिविर स्थल की साफ-सफाई की गयी। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक डॉ धर्मेंद्र सिंह बसेड़ा रहे व कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो.के.के. पाण्डे ने की। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 दर्शना पन्त द्वारा किया गया। वक्ताओं में डॉ0 अनिल सैनी, डॉ0 बी0के0 जोशी, डॉ0 मनप्रीत सिंह आदि ने शिविरार्थियों को शिविर के आयोजन के उददेश्य एवं महत्व के बारे में बताया। जिला समन्वयक श्री बसेड़ा ने शिविरार्थियों से लक्ष्यगीत कराकर राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विविध योजनाओं पर प्रकाश डाला और राष्ट्रीय सेवा योजना के लाभों का विस्तृत वर्णन किया गया। प्राचार्य प्रो0 के0के0 पाण्डे ने शिविरार्थियों का उत्साहसर्वधन किया। भोजन के पश्चात शिविरार्थियों ने कार्यक्रम अधिकारियों एवं स्वीव नोडल अधिकारियों डॉ0 बी0के0 जोशी, डॉ0 वन्दना के नेतृत्व में ग्राम रेंहटा में मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े