Monday, March 30, 2026

ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च तकनीकी एवं उनके प्रबंधन संबंधी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी देहरादून में आज से

काशीपुर। ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च तकनीकी एवं उनके प्रबंधन संबंधी अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी 2024 का आयोजन वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय देहरादून एवं ग्लोबल हेल्थ टेक्नो मैनेजमेंट फॉर्म के साथ मिलकर 15 मार्च 2024 से 17 मार्च 2024 तक आयोजन करने जा रहा है इस संगोष्ठी में समसामयिक विषयों जैसे ड्रग डिजाइन और डिस्कवरी स्वास्थ्य सेवाओं का डिजिटलीकरण आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शोध एवं नवाचार डिजिटल ग्रीन कृषि आदि के क्षेत्र में विचार आदान-प्रदान किए जाएंगे पूरे विश्व से वैज्ञानिक इस संगोष्ठी में भाग लेंगेसंगोष्ठी के मूल आधार वीर माधव सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर ओंकार सिंह एवं जीपर काशीपुर के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार सक्सेना जी हैंइस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में तीन दिनों तक अमेरिका रूस जर्मनी फ्रांस तुर्की मलेशिया इंडोनेशिया ग्रीस बेल्जियम स्लोवेनिया स्लोवेनिया ब्रिटेन स्वीटजरलैंड कोरिया आदि विभिन्न देश एवं भारत के कोने-कोने से वैज्ञानिक शिक्षा विद उद्योगपति सरकारी एवं गैर सरकारी संगठन स्वास्थ्य देखभाल विकास और प्रबंधन कौशल विकास के नए आयामो की समीक्षा करेंगे समीक्षा करेंगे इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में उत्तराखंड के माननीय गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे इस अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में भाग लेने वाले मुख्य वैज्ञानिक माननीय कुलपति किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर डॉक्टर सोनिया नित्यानंद हेल्थ इकोनॉमिस्ट और बिजनेस डेवलपमेंट एक्सपर्ट स्वीटजरलैंड के डॉक्टर ओमर साका अमेरिका से प्रोफेसर डॉक्टर गुंडा जॉर्ज डॉ ओमप्रकाश रसिया से डॉक्टर डीमटरी ग्रीस से प्रोफेसर एथेना जीरोनीकाकी एवं इंग्लैंड से डॉक्टर आरुनी सक्सेना आदि शामिल है अतः जीपर काशीपुर जीएचटीएमएफ और वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय रूपी त्रिवेणी के द्वारा आयोजित की जा रही अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का निवारण और आवश्यकताओं की पूर्ति बेहतर तरीके से करने के लिए लाभकारी होगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े